ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरचाचा नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों में फल बांटे

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों में फल बांटे

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मरीजों में फल वितरित किया। कांग्रेसियों ने कहा कि नेहरू परिवार ने आजादी दिलाने में अहम...

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों में फल बांटे
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 14 Nov 2018 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मरीजों में फल वितरित किया। कांग्रेसियों ने कहा कि नेहरू परिवार ने आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। परिवार के वजूद को कोई मिटा नहीं पाएगा।

पंडित नेहरू के जन्मदिन पर बुधवार की सुबह महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में पहले कार्यकर्ताओं ने लालडिग्गी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने जीवन काल में देश को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरूआत की थी। उन योजनाओं के क्रियान्वयन से आज अपना देश, विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भाजपा नेहरू परिवार को वजूद को खत्म करने में जुटी है। कांग्रेस नेता एनके नदीम के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में फल वितरित किया।

इस दौरान कांग्रेस पार्षद संजीव सिंह सोनू, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रमुख प्रवक्ता दिलीप कुमार निषाद, बृजनरायण शर्मा, हाफिज फैय्याज, विकास द्विवेदी, देवेन्द्र निषाद, बादल चतुर्वेदी, जयन्त कुमार पाठक, बालमुकुन्द चतुर्वेदी, मुस्तफा अंसारी, सदानन्द पाण्डेय, हीरालाल यादव, महेंद्र मोहन तिवारी, अनिल सोनकर, प्रवीण पासवान, जफरूल हक, अरविंद कुमार जायसवाल, ताहिर समानी, प्रमोद निषाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें