ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकेंद्रीय टीम ने लिया बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा

केंद्रीय टीम ने लिया बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा

केंद्रीय टीम ने बुधवार को बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवी धरमरेड्डी के नेतृत्व में  पहुंची इस टीम ने बाढ़ हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही भविष्य में बाढ़ से बचाव की...

केंद्रीय टीम ने लिया बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 13 Dec 2017 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय टीम ने बुधवार को बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवी धरमरेड्डी के नेतृत्व में  पहुंची इस टीम ने बाढ़ हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही भविष्य में बाढ़ से बचाव की योजनाएं बनाने की संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी के अलावा एसडीएम रुद्रपुर, सलेमपुर व सदर भी मौजूद रहे।

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बुधवार को करीब 11 बजे रुद्रपुर तहसील पहुंची। यहां पर सीआरओ मनोज कुमार, एसडीएम रामविलास, एसडीएम सलेमपुर घनश्याम, एसडीएम सदर राकेश सिंह, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण डीके चौधरी, अधिशासी अभियंता बाढ़ केके राय, जेई केएन राय व तहसीलदार सूर्यभान गिरि पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद केंद्रीय टीम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर बाढ़ की विस्तृत जानकारी ली।

फिर दोआबा के सचौली पटवनिया गांव के पास नगवां-छपरा बांध पर हुए कटान को देखे। इसके बाद यह टीम ने नरायनपुर-नगवां मार्ग पर हुए लम्बे कटान जायजा लिया। केंद्रीय टीम ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से बाढ़ के कारण हुई सड़कों व पुलों की क्षति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों का काफिला पचलड़ी चौराहा पर पहुंचा। यहां भागड़ा नाला के पास करहकोल मार्ग पर हुए कटान को देखा।

यहां लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता केएन राय ने कहा कि इस कटान स्थल पर जब तक 100 लम्बे लघु पुल का निर्माण नहीं होगा, तब तक इस प्रकार के विभिषिका के निजात नहीं मिलेगा। संयुक्त सचिव ने कहा कि सरकार बाढ़ को लेकर संवेदनशील है और इसका स्थायी निदान निकाला जाएगा। इसके लिए टीम अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। 

राज्यमंत्री ने की थी पहल 

मत्स्य एवं पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की पहल पर केंद्रीय टीम रुद्रपुर आई थी। राज्यमंत्री ने पिछले दिनों दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर बाढ़ से हुए बर्बादी की जानकारी दी थी। यही नहीं वे नितिन गडकरी से भी मिले थे। राज्यमंत्री ने बताया कि इस टीम की रिपोर्ट पर जल्द ही बाढ़ से बचाव की कई परियोजनाओं पर कार्य शुरू होगा। इसके अलावा बाढ़ से बदहाल क्षेत्र की सड़कें भी ठीक की जाएंगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें