रात को होलिका जली, होली आज

Mar 03, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोलाबाजार में होलिका दहन का आयोजन किया गया, जो असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मंगलवार को चन्द्र ग्रहण के कारण होली बुधवार को मनाई जाएगी। बच्चे और युवा होलिका की राख उड़ा कर एक-दूसरे से मिलेंगे और रंग गुलाल खेलेंगे। पूरे क्षेत्र में शांति बनी रही और उत्साह देखने को मिला।

रात को होलिका जली, होली आज

गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। उपनगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक होलिका दहन सोमवार रात हुआ। मंगलवार चन्द्र ग्रहण होने के कारण होली बुद्धवार सुबह मनाई जाएगी। बच्चे युवा होलिका की राख लेकर लोगों घरों में उड़ाएंगे, कबीर आदि गीत गाएंगे उसके के बाद घर घर जाकर एक दूसरे से गले मिलेंगे। रंग गुलाल उड़ाकर होली खेलेंगे। होलिका दहन को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूरे क्षेत्र में शांति बनी रही। भारोह , देईडीहा, केशवापार चाडी, जानीपुर,ककरही क्षेत्र में असत्य पर सत्य के प्रतीक होलिका का दहन किया गया। पहले होली के पूर्व से ही चारों तरफ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में ढोलक, झाल, मजीरा के साथ फाग शुरू हो जाता था।

पुरुष के अतिरिक्त महिलाएं इस फाग। में भाग लेती थी। फिर आर्थिक बोझ और समयभाव के चलते फाग गीत में गिरावट आई। अभी होलिका के दिन कुछ गावों में कुछ सम्मानित घर पर जाकर लोग फाग के गीत गाते हैं। गुजिया, सील बट्टे पर घोटा हुआ भाग खाते हैं। शरबत में डाल कर ठंडई पीते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।