Guru Tegh Bahadur's birth anniversary celebrated with reverence and enthusiasm

Apr 07, 2026 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु तेग बहादुर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। वरिष्ठ आचार्य अमर सिंह ने गुरु जी के बलिदान और आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

Guru Tegh Bahadur's birth anniversary celebrated with reverence and enthusiasm

गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में गुरु तेग बहादुर की जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को गुरु जी के बलिदान और उनके आदर्श जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ आचार्य अमर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी सिख पंथ के नौवें गुरु थे, जिन्होंने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अत्याचारों का डटकर सामना किया। उन्होंने बताया कि मुगल शासक औरंगजेब के दबाव में इस्लाम स्वीकार न करने पर उन्हें यातनाएं दी गईं और अंततः दिल्ली के चांदनी चौक में बलिदान दे दिया।

आज उसी स्थान पर गुरुद्वारा शीश गंज साहिब स्थित है। समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि गुरु जी का जीवन हमें निर्भयता, सत्य और सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।