बाबा साहब का योगदान संघर्ष में प्रेरणा देती रहेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नेताओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में आंबेडकर के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

बाबा साहब का योगदान संघर्ष में प्रेरणा देती रहेगी

गोरखपुर, निज संवाददाता। भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने राजद के प्रदेश महासचिव गौतम लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आंबेडकर चौक पर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर गौतम लाल ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनका योगदान हमे देश और समाज के लिए हर संघर्ष मे प्रेरणा देती रहेगी। हम सभी उनके आदर्शों को अपनाकर समता, समानता और सामाजिक न्याय के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, डॉ. हरिराम निषाद, संतोष भारती, राम आशीष गौड़, चंद्रकांत शर्मा एडवोकेट, दयानंद कन्नौजिया, अहमद मूसा, राकेश कुमार सोनकर, विपिन यादव, सुशील गौड़, नौसेर अली, मनीष श्रीवास्तव, एके सिंह, राजू निषाद, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।