बाबा साहब के विचारों का विरोध करने वाले भी मना रहे उनकी जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर विश्वविद्यालय में एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रो. शांतनु रस्तोगी ने बाबा साहब के जीवन से सीखने का महत्व बताया। कार्यक्रम में कई शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों पर चर्चा की।

बाबा साहब के विचारों का विरोध करने वाले भी मना रहे उनकी जयंती

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रतिकुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के जीवन संघर्षों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजनीति विभाग के प्रो. रजनीकांत पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब के विचारों का विरोध करने वाले भी आज उनकी जयंती मना रहे हैं। अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आलोक गोयल, प्रो. गौरहरि बेहरा, प्रो. सुनीता मुर्मू, सहायक आचार्य डॉ. राम नरेश राम, डॉ. सुशील कुमार, राजबहादुर गौतम, शोध छात्रा खुशबू, नितेश कुमार, आलोक कुमार सिंह और पूर्व छात्रा प्रगति वेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रवीण राना, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो. सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।