Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCelebrating Dr Zakir Husain India s Third President and Great Educator
शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. ज़ाकिर हुसैन का योगदान ऐतिहासिक

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. ज़ाकिर हुसैन का योगदान ऐतिहासिक

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। डॉ. सैय्यद जमाल ने कहा कि डॉ. हुसैन स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के विचारों के समर्थक थे और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थापना की।

Feb 09, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत के तीसरे राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारतरत्न डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर सोमवार को गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री डॉ. सैय्यद जमाल ने कहा कि डॉ. ज़ाकिर हुसैन स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारों के प्रखर संवाहक रहे। उन्होंने गांधीजी की प्रेरणा से जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थापना किए, जो आज केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में देश-विदेश में ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रत्नेश ठाकुर भट्ट, सुरेश प्रसाद चौधरी, धरमराज चौहान, ज़िला कांग्रेस के महामंत्री अनवर हुसैन, सैय्यद अल्ताफ हुसैन, संतोष प्रताप सिंह, महानगर कांग्रेस के महामंत्री जलालउद्दीन, राजकुमार पासवान, प्रेम प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र चौहान, मोहित साहनी, मनोज जैसवाल एडवोकेट, प्यारेलाल चौधरी एडवोकेट, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार निषाद, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रजई निराला व दुर्गेश निषाद आदि मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें