ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमौत से जूझ रहे साथी की मदद के लिए CCTNS जवानों ने झोंकी ताकत 

मौत से जूझ रहे साथी की मदद के लिए CCTNS जवानों ने झोंकी ताकत 

एक-दूसरे के वास्ते मरना पड़े तो हैं तैयार हम...को गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में तैनात सीसीटीएनएस के जवान चरितार्थ कर रहे हैं। कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड एक के जवान इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में...

मौत से जूझ रहे साथी की मदद के लिए CCTNS जवानों ने झोंकी ताकत 
मुख्‍य संवाददाता ,गोरखपुर Fri, 27 Nov 2020 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

एक-दूसरे के वास्ते मरना पड़े तो हैं तैयार हम...को गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में तैनात सीसीटीएनएस के जवान चरितार्थ कर रहे हैं। कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड एक के जवान इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में जिंदगी और मौत से जूझ रहे अपने एक सहकर्मी की मदद इसी जज्बे से कर रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं लखनऊ में तैनात जवान अयोध्या प्रसाद कौशाम्बी में हुई दुर्घटना में घायल हो गए। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल अयोध्या को 24 नवम्बर तक होश नहीं आया। साथी के घायल होने की जानकारी सीसीटीएनएस के ही एक जवान ने अपने सहकर्मियों को दी। उनके इलाज पर काफी रकम खर्च होने की जानकारी पाकर न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे प्रदेश में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड एक के जवान उनकी मदद को आगे आ गए हैं। 

सीसीटीएनएस के जवानों ने बना रखा है एक ह्वाट्स एप ग्रुप
जवानों ने एक ह्वाट्स एप ग्रुप बना रखा है। भीम नाम के जवान ने इसी ग्रुप पर अयोध्या के घायल होने की जानकारी दी। ग्रुप से जुड़े जवानों द्वारा घायल अयोध्या आर्थिक मदद की जा रही है। गोरखपुर में तैनात जवानों में से दर्जनों ने आनलाइन आर्थिक मदद भेजी है। हालांकि मददगार यह नहीं चाहते हैं कि उनका नाम सार्वजनिक हो कि वे मदद कर रहे हैं। इस ग्रुप ने अयोध्या प्रसाद पाल से पहले भी अपने एक सहकर्मी की मदद की है। जवानों का कहना है कि यह ग्रुप इसी मंशा के साथ बना है कि हम एक-दूसरे के काम आएं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें