Gorakhpur News: ऑटो चालक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: -मोतीराम अड्डा चौराहे पर खड़े ऑटो में पीछे से मारी थी टक्कर-मोतीराम अड्डा चौराहे पर खड़े ऑटो में पीछे से मारी थी टक्कर मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवा

Gorakhpur News: ऑटो चालक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज

Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा चौराहे पर ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी मौरुन निशा की तहरीर के अनुसार 16 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनके पति मोतीराम अड्डा चौराहे पर ऑटो खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर खोराबार पुलिस ने ट्रक चालक प्रदीप कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।