Case of rape on tax inspector pressurizing conversion कर निरीक्षक पर दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव बनाने का केस , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCase of rape on tax inspector pressurizing conversion

कर निरीक्षक पर दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव बनाने का केस

Gorakhpur News - गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम के कर निरीक्षक पर रामगढ़ताल पुलिस ने दुष्कर्म व...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 26 Oct 2021 04:41 PM
share Share
Follow Us on
कर निरीक्षक पर दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव बनाने का केस

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

नगर निगम के कर निरीक्षक पर रामगढ़ताल पुलिस ने दुष्कर्म व धर्मांतरण के लिए युवती पर दबाव बनाने का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि कर निरीक्षक उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई थी। जान पहचान बढ़ने पर उससे मुलाकात होने लगी। फरहान के दोस्त शुभम गुप्ता का तारामंडल के बसुंधरा में फ्लैट है। घूमाने के बहाने फरहान उसे कई बार वहां ले गया। शादी करने का झांसा देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर अब वह धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा है। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रामगढ़ताल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।