ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरनाबालिग से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

नाबालिग से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

नाबालिग से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज नाबालिग से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज पिपराइच हिन्दुस्तान संवाद पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से छेड़खानी...

नाबालिग से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 27 Jun 2021 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपराइच हिन्दुस्तान संवाद

पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए तहरीर में परिजनों ने बताया है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी शुक्रवार की दोपहर में किसी कार्य से गांव के बाहर गई थी। गांव का ही सोनू अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें