Gorakhpur News: एकट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पलटी कार,बाल बाल बचे लोग

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गुलरिहा क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे आम के बगीचे के गड्ढे में गिर गई। कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। सुबह दुर्घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

एकट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पलटी कार,बाल बाल बचे लोग
एकट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पलटी कार,बाल बाल बचे लोग

Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही रेडियो स्टेशन के सामने रविवार देर रात भूषा लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के बगीचे के गड्ढे में जा गिरी। कार पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने दोनों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के कुछ देर बाद दोनों युवक पैदल ही गोरखपुर की ओर चले गए। सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त कार देखने के लिए मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात करीब ढाई बजे स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 52 बीके 4794 में सवार दो युवक कुशीनगर जिले के पडरौना से गोरखपुर की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर बरगदही रेडियो स्टेशन के सामने एक भूसा लदा ट्रक गोरखपुर की ओर जा रहा था। कार सवार युवकों ने तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के बगीचे के गड्ढे में जा गिरी और पलट गई।तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर कार से शराब की खाली और भरी हुई बोतलें भी मिलीं। दोनों युवक कुछ देर घटनास्थल पर बैठे रहे और बाद में पैदल ही गोरखपुर की तरफ चले गए। सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त कार को देखने के लिए राहगीरों की काफी भीड़ जमा हो गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: एकट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पलटी कार,बाल बाल बचे लोग