तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक कनौजिया के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। यह घटना एक मई की रात हुई, जब डॉक्टर ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।

तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, केस दर्ज

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बीआरडी के डॉक्टर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व क्षति पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. सागर प्रसाद का आरोप है कि एक मई की रात करीब 11:15 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज गेट के समीप राज चायवाला के पास उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे रोकी थी। आरोप है कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार चालक अभिषेक कनौजिया ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।