Gorakhpur News: व्यापारियों की सुरक्षा और जाम पर हुई बैठक
Gorakhpur News: गोरखपुर में व्यापारियों की सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए जाम और अन्य मुद्दों का समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में देहात के थानों के प्रतिनिधियों की भी सराहना की गई।

Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में सोमवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक यातायात की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनपद के व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।व्यापारियों ने शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या भी उठाई। इस पर प्रभारी निरीक्षक यातायात को प्रभावी कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। यातायात से जुड़ी कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को अराजक तत्वों से पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा जनपदीय पुलिस की जिम्मेदारी है।
उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। देहात के थानों से व्यापारियों के बैठक में शामिल होने की भी व्यापारियों ने सराहना की।


