ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरठंड से बचने के लिए सेंक रही थी आग, ट्रैक्टर के पहिएं के आग गई नीचे

ठंड से बचने के लिए सेंक रही थी आग, ट्रैक्टर के पहिएं के आग गई नीचे

कुशीनगर जिले में खड्डा थाने के विशुनपुरा बुजुर्ग में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आग सेंक रही दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

ठंड से बचने के लिए सेंक रही थी आग, ट्रैक्टर के पहिएं के आग गई नीचे
हिन्दुस्तान टीम,कुशीनगर Fri, 19 Jan 2018 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर जिले में खड्डा थाने के विशुनपुरा बुजुर्ग में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आग सेंक रही दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने एक महिला की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विशुनपुरा बुजुर्ग निवासी शंभू की पत्नी सरिता और लट्टू की पत्नी सविता शुक्रवार को घर के सामने आग सेंक रही थी। दोनों महिलाओं से कुछ दूरी पर गांव के एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से संचालित राइस मशीन से धान की कुटाई कर रहा था। इस दौरान यकायक ट्रैक्टर का गियर फंस जाने से ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। इससे  दोनों महिलाएं ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर चिल्लाने लगी। महिलाओं को ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबा देख लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर को पीछे धकेल दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरिता का दोनों पैर टूटा देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें