Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBurglars Target Empty Home in Ankusi Village Steal Cash and Jewelry
बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

संक्षेप:

Gorakhpur News - गगहा थाना क्षेत्र के अंकुसी गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर की महिला मायके गई थी, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर 40 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 13, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के अंकुसी गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और नकदी, जेवरात सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर की महिला बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। पीड़िता ने सोमवार को गगहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अंकुसी गांव निवासी दीपक गौड़ का गांव के बाहर दो कमरों का मकान है, जिसमें पत्नी महिमा दो बच्चों के साथ रहती है। करीब दस दिन पहले महिमा अपनी बीमार मां को देखने के लिए बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान सूने घर को देख चोरों ने सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर कट्रेन (टीन शेड) हटाया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। रविवार को जब महिमा मायके से वापस लौटी तो घर के दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी और बक्से को कटर या किसी भारी औजार से तोड़कर उसमें रखे लगभग 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती बर्तन चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।