
दोनों पालियों में 7848 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 354 अनुपस्थित
संक्षेप: Gorakhpur News - नौ केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई बीटीसी-डीएलएड परीक्षा गोरखपुर, संवाददाता। जिले के नौ परीक्षा
गोरखपुर, संवाददाता। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को बीटीसी (डीएलएड) परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में कुल 3898 अभ्यर्थियों में से 3727 उपस्थित रहे, जबकि 171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 4304 अभ्यर्थियों में से 4121 ने परीक्षा दी और 183 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में बाल विकास कथा विषय की परीक्षा हुई, वहीं दूसरी पाली में शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय का प्रश्नपत्र हुआ। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर अपने अनुभव साझा किए। परीक्षार्थी अमित कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप और सहज था, जिससे लिखने में कोई कठिनाई नहीं हुई।

वहीं, छात्रा नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ प्रश्न अपेक्षा से कठिन थे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने माना कि पहली पाली का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था जबकि दूसरी पाली में पेपर थोड़ा जटिल रहा। परीक्षा का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के पर्यवेक्षण में किया गया। डायट के प्राचार्य अभिषेक पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा दो यह परीक्षा 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक चलेगी। जिले में जिन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई, उनमें जुबली इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एडी इंटर कॉलेज, इमामबाड़ा, डीएवी, भगवती, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बावलिया और टीडीएम कॉलेज प्रमुख रहे। सभी केंद्रों पर प्रशासन की सख्त निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। निर्धारित तिथि पर होगी डीएलएड परीक्षा गोरखपुर। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने निर्देश जारी किया है कि प्रदेश के कुछ जिलों में छठ पूजा के दृष्टिगत 28 अक्तूबर को जिलाधिकारी द्वारा घोषित अवकाश का प्रभाव डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा पर नहीं पड़ेगा। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और समयानुसार यथावत आयोजित की जाएगी। प्राधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा 27 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो चुकी है और 28 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा भी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न कराई जाएगी। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, डीआईईटी प्राचार्यों तथा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी प्रकार का व्यवधान न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




