ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबसपा ने पांच नगर पंचायतों की कमेटियां घोषित की

बसपा ने पांच नगर पंचायतों की कमेटियां घोषित की

बसपा के जोन इंचार्जों ने गुरुवार को जिला कमेटी की सहमति से सहजनवा, मुंडेरा बाजार, बांसगांव, गोला व बड़हलगंज नगर पंचायत की कमेटियों की घोषणा की। सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष समेत पांच पदाधिकारी चुने...

बसपा ने पांच नगर पंचायतों की कमेटियां घोषित की
Center,GorakhpurThu, 01 Jun 2017 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा के जोन इंचार्जों ने गुरुवार को जिला कमेटी की सहमति से सहजनवा, मुंडेरा बाजार, बांसगांव, गोला व बड़हलगंज नगर पंचायत की कमेटियों की घोषणा की। सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष समेत पांच पदाधिकारी चुने गए हैं। नगर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी इन्हीं के भरोसे रहेगी। जोन इंचार्ज घनश्याम चंद खरवार, कल्पनाथ बाबू, श्रवण कुमार निराला, रामसूरत चौधरी और जिला प्रभारी सुधीर कुमार की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान ने पांचों कमेटियों की घोषणा की। इसके अनुसार सहजनवा नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, महासचिव रामप्रसाद मौर्य, सचिव शशि नंदन सिंह और कोषाध्यक्ष गंगासागर अग्रहरी चुने गए हैं। मुंडेरा बाजार चौरी चौरा के अध्यक्ष शाहवीर अंसारी, उपाध्यक्ष जंग बहादुर विश्वकर्मा, महासचिव राममिश्रा पासवान, सचिव सलमान अहमद और कोषाध्यक्ष नौशाद अब्दुल कुरैशी चुने गए हैं। बांसगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत गौड़, महासचिव सुनील कुमार, सचिव जय प्रकाश सिंह व कोषाध्यक्ष परमेश्वर साहनी चुने गए हैं। बड़हलगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय कुमार जैसवाल, उपाध्यक्ष रईस हाशमी, महासचिव दीनानाथ सोनकर, सचिव श्रवण कुमार मौर्य व कोषाध्यक्ष मनीष कुमार को चुना गया। इसी तरह नगर पंचायत गोला के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा, महासचिव आशीष सोनकर, सचिव शेर आलम हाशमी और कोषाध्यक्ष बैजनाथ विश्वकर्मा को बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें