Gorakhpur News: बिजली विवाद में घर पर पहुंचे लोगों ने भाइयों को पीटा, एक का हाथ टूटा
Gorakhpur News: बड़हलगंज के कोड़र नीलकंठ गांव में बिजली विवाद के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हुआ और दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कोड़र नीलकंठ गांव में बिजली संबंधी विवाद को लेकर दो भाइयों की लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से पिटाई कर दी गई। मारपीट में एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर होने समेत दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोड़र नीलकंठ निवासी बलिन्द्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात बिजली संबंधी विवाद को लेकर मनोज यादव, राना यादव, नितेश यादव, हरेन्द्र यादव और तहसीलदार यादव उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से हमला कर दिया। मारपीट में बलिन्द्र के भाई संगम यादव को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


