ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरअश्लील डांस करने से मना करने पर मनबढ़ों दुल्हन के भाई को पीटा

अश्लील डांस करने से मना करने पर मनबढ़ों दुल्हन के भाई को पीटा

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित एक मैरेज हाल मे शनिवार की रात डीजे पर अश्लील डांस करने से मना करने पर मनबढ़ों ने दुल्हन के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची...

अश्लील डांस करने से मना करने पर मनबढ़ों दुल्हन के भाई को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 14 May 2018 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित एक मैरेज हाल मे शनिवार की रात डीजे पर अश्लील डांस करने से मना करने पर मनबढ़ों ने दुल्हन के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मनबढ़ों की तलाश शुरू कर दी है।

पिपराइच क्षेत्र के बिजहरा गांव निवासी दिलीप की चचेरी बहन की शादी शनिवार को कुसम्ही बाजार स्थित एक मैरेज हाल में थी। शादी समारोह में डीजे चलने के दौरान स्थानीय युवक पहुंच कर अश्लील डांस करने के साथ लोगों से अभद्रता करने लगे। दिलीप ने उन्हें मना किया तो वह उलझ गए। हालांकि कुछ लोगों के समझाने पर वह चले गए।

देर रात मनबढ़ दिलीप के चचेरे भाई को घेर कर पिटाई कर दी। उनका मन इतने से नहीं भरा तो वह रविवार की सुबह दिलीप को भी मारपीट कर घायल कर दिए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को थाने लेकर पहुंची। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें