ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरइस गांव में चलने लगे ईंट पत्थर, हुई हवाई फायरिंग, जाने क्यों

इस गांव में चलने लगे ईंट पत्थर, हुई हवाई फायरिंग, जाने क्यों

संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान दोनों पक्षों से असलहों का  प्रदर्शन कर हवाई फायरिंग भी की गई। पथराव...

इस गांव में चलने लगे ईंट पत्थर, हुई हवाई फायरिंग, जाने क्यों
संतकबीरनगर हिन्दुस्तान टीम ,संतकबीरनगर Sat, 29 Feb 2020 04:28 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान दोनों पक्षों से असलहों का  प्रदर्शन कर हवाई फायरिंग भी की गई। पथराव की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तो दूसरे पक्ष ने मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग कर ली। दोनों को चार को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना है। ‌
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापार में काफी दिनों श्री कृष्ण पाल व प्रधान प्रतिनिधि सूरज पाल के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। शनिवार को विवादित भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने हो गए। ईंट पत्थर चलने लगे। दोनो की तरफ से असलहों का प्रदर्शन भी हुआ। ईट पत्थर की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। फायरिंग की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष के प्रधान प्रतिनिधि सूरज पाल का कहना है कि घर के बगल स्थित आराजी नम्बर 74 क 6 बिस्वा भूमि है। इसमें उनके अलावा पट्टीदार हरिकेश पाल, प्रभात पाल का नाम दर्ज है। इस पर उन्होंने बाकायदा नींव भी चला रखी है। शनिवार को उक्त भूमि पर उनके साथ परिजन साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान श्री कृष्ण पाल का पुत्र आदित्य पाल अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा। गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अवैध असलहे से कई राउंड फायरिंग भी की गई। कृष्ण पाल के पुत्र आदित्य पाल ने बताया कि घर के बगल स्थित आराजी संख्या 64 ख, 63क, 73क, 63ख संयुक्त रूप से भूमि है जिसमे सूरज पाल, हरिकेश, प्रभात, श्रीकृष्ण पाल, रुद्र पाल व विजय पाल का हिस्सा है लेकिन बंटवारा नहीं हुआ है। मामला दीवानी कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को उक्त भूमि पर कब्जेदारी को लेकर सूरज पाल आदि  निर्माण करा रहे थे। जब परिजनों के साथ रोकने पहुंचा तो उक्त लोग गाली देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे।  हवाई फायरिंग भी की गई। ईंट पत्थर से उन्हें चोट लग गई।  फायरिंग की आवाज से गांव में अफरा तफरी मच गई। फायरिंग होने की सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार व इंसपेक्टर महुली प्रदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनो पक्षों की तरफ से प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रधान पक्ष के लोग दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को लेकर थाने पहुंचे। तो दूसरे पक्ष के आदित्य पाल ने मोबाइल में कैद वीडियो को पुलिस को सौंपा। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। इंस्पेक्टर महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लखनापार में भूमि कब्जेदारी को लेकर दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चलाये गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग होने की पुष्टि हुई है। दोनों पक्षों की तरफ से दी गई वीडियो क्लिप को खंगाला जा रहा है। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। उक्त मामले में पूर्व में ग्यारह लोगों को पांच-पांच लाख रुपए में पाबन्द किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें