पारिवारिक कलह से परेशान होकर जान देने पहुंची बेलघाट की महिला
Gorakhpur News - खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल से एक महिला आमी नदी
खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल से एक महिला आमी नदी में कूद गई। महिला को पानी में कूदते देखकर होमगार्ड चंद्रकेश ने दो युवकों की मदद उसे बचा लिया। महिला को आनन फानन में खजनी पीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार बताया है। स्थानीय लोगों ने होमगार्ड जवान के सक्रियता की तारीफ की है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक महिला छताई पुल पर पहुंची। वह इधर उधर टहलने के बाद आमी नदी में कूद गई। उधर से गुजर रहे होमगार्ड जवान चंद्रकेश ने उसे पानी में कूदते हुए देख लिया। होमगार्ड ने शोर मचाकर कुछ लोगों को बुलाया। आसपास के दो युवक पहुंचे। उनकी मदद से होमगार्ड ने महिला को पानी से निकाल लिया। पूछताछ में महिला की पहचान बेलघाट निवासी संतोष की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने जान देने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।