चहारदीवारी तोड़ने पर दस के खिलाफ केस दर्ज

Mar 01, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - पिपराइच के सिधावल वार्ड संख्या 10 में एक जमीन विवाद के चलते, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, आरोपितों ने बाउंड्रीवाल तोड़ दी। पीड़ित लुटन सिंह ने आरोप लगाया कि 26 फरवरी को उपजिलाधिकारी के सीमांकन के आधार पर बनी चहारदीवारी को तोड़ते समय आरोपितों ने गाली-गलौज और धमकी दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

चहारदीवारी तोड़ने पर दस के खिलाफ केस दर्ज

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिधावल वार्ड संख्या 10 में जमीन विवाद को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद बाउंड्रीवाल तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लुटन सिंह ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सदर के सीमांकन के आधार पर बनाई गई चहारदीवारी को 26 फरवरी की सुबह आरोपितों ने गाली-गलौज और धमकी देते हुए तोड़ दिया तथा सीमांकन के पत्थर उखाड़ दिए। पुलिस ने दस नामजद आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।