ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरप्रधानमंत्री की नीतियों ने खिलाया पूर्वोत्तर में कमल : योगी

प्रधानमंत्री की नीतियों ने खिलाया पूर्वोत्तर में कमल : योगी

पूर्वोत्तर राज्यो में भाजपा को मिल रही शुरुआती बढ़त से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर रही है।...

प्रधानमंत्री की नीतियों ने खिलाया पूर्वोत्तर में कमल : योगी
मुख्य संवाददाता, गोरखपुरSat, 03 Mar 2018 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वोत्तर राज्यो में भाजपा को मिल रही शुरुआती बढ़त से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चुनाव प्रबंधन की विजय है।

गोरखनाथ मंदिर से लखनऊ रवाना होते समय योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए। उन्होंने रवानगी के पूर्व मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि त्रिपरा में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतने की ओर अग्रसर है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के प्रति त्रिपुरा की जनता का यह विश्वास है।

प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए कई नीतियां बनाई जिन पर अमल के लिए केंद्रीय मंत्रियों को रणनीतिक रूप से तैनात किया। मंत्रियों ने राज्यों के विभिन्न हिस्सों में जाकर आम जनता का विश्वास जीता। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहर और पार्टी कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद दिया।

त्रिपुरा चुनाव: जानें कौन हैं विप्लव कुमार देव भाजपा के संभावित सीएम

चुनाव रिजल्ट 2018 LIVE:त्रिपुरा-नगालैंड 'भगवामय', मेघालय में भी दस्तक

मेघालय:कांग्रेस-NPP को नहीं मिला साफ जनादेश, त्रिशंकु विधानसभा के आसार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें