ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरयोगी का तंज- किसी बहाने सही मुलायम ने श्रीराम-कृष्ण को तो याद किया

योगी का तंज- किसी बहाने सही मुलायम ने श्रीराम-कृष्ण को तो याद किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भगवान कृष्ण को मर्यादा पुरुषोत्तम राम से अधिक पूजनीय बताया है। हमें खुशी है कि माध्यम चाहे जो भी हो मुलायम सिंह यादव भगवान राम और...

योगी का तंज- किसी बहाने सही मुलायम ने श्रीराम-कृष्ण को तो याद किया
राजीव दत्त पाण्डेय,गोरखपुरTue, 21 Nov 2017 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भगवान कृष्ण को मर्यादा पुरुषोत्तम राम से अधिक पूजनीय बताया है। हमें खुशी है कि माध्यम चाहे जो भी हो मुलायम सिंह यादव भगवान राम और कृष्ण को याद तो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने यदि डाक्टर राम मनोहर लोहिया को अपने राजनीतिक एजेंडे के रूप में इस्तेमाल करने के बजाए उनके विचारों को सही मायने में आत्मसात किया होता तो वह ऐसी टिप्पणी कभी नहीं करते। 

2019 में श्रीकृष्ण की प्रतिमा का होगा अनावरण

मुलायम सिंह यादव ने श्रीकृष्ण को पूरे देश का अराध्य बताया है

योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान भोलेशंकर को डा. राम मनोहर लोहिया ने बहुत अच्छी तरह समझा था। उनके बारे में बहुत अच्छा लिखा था। मुलायम सिंह को उसका अध्ययन करना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की 50 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाई है। मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण को पूरे देश का आराध्य बताया है। मुलायम सिंह ने कहा कि ‘ राम हमारे आदर्श हैं, लेकिन यह स्वीकार करना पड़ेगा कि श्रीकृष्ण ने समाज के हर तबके को समान माना। यही कारण है कि कृष्ण को पूरा देश समान रूप से पूजता है, जबकि राम सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं।’

सैफई में तैयार हुई श्रीकृष्ण की प्रतिमा

सैफई में भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। 50 फीट ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण अखिलेश यादव, लालू यादव और अन्य नेताओं द्वारा 2019 में किया जाएगा। 6 महीने में यह प्रतिमा तैयार कराई गई है। प्रतिमा निर्माण पर सैफई महोत्सव आयोजित करने वाली सैफई महोत्सव कमिटी ने धन खच्र किया है।  इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव हैं और अखिलेश यादव सदस्य हैं। 

पद्मावती विवाद:संजय लीला भंसाली के बारे में ये क्या कह गए योगी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें