ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबोले योगी आदित्यनाथ: जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

बोले योगी आदित्यनाथ: जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की शिकायतों के निराकरण में अनदेखी करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी। कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन शिकायतों के निपटारे में कोताही...

बोले योगी आदित्यनाथ: जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई
मुख्य संवाददाता, गोरखपुर Wed, 14 Feb 2018 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की शिकायतों के निराकरण में अनदेखी करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी। कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन शिकायतों के निपटारे में कोताही करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम का जनता दरबार
150 से ज्यादा फरियादियों की सुनी पीड़ा
राजस्व विभाग एवं पुलिस से जुड़ी सर्वाधिक आई शिकायतें

मुख्यमंत्री बुधवार को गोरखनाथ मंदिर आए फरियादियों से मुलाकात कर रहे थे। उनके समक्ष कुछ महिलाएं पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई न करने की शिकायत लेकर पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। वह इस बात पर नाराज थे कि जिन समस्याओं को समाधान थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हो जाना चाहिए, उसकी फरियाद भी उन तक क्यों पहुंचती है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की शिकायत ओएसडी आदेश को देते हुए संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए बोलने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने तकरीबन 150 महिलाओं और पुरुषों की फरियादी सुनी और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएम के समक्ष ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की आई। मुख्यमंत्री 6.15 बजे के करीब जनता की शिकायते सुनने के लिए बैठ गए थे। यह सिलसिला तकरीबन 7.30 बजे तक चला। उसके बाद अपने कक्ष में चले गए। इस बीच कुछ और लोग शिकायते लेकर पहुंचे तो मुख्यमंत्री ने 10 बजे के करीब पीठाधीश्वर कक्ष में ही उनकी पीड़ा सुनी।

योगी आदित्यनाथ सुबह 5:15 बजे मंदिर भ्रमण के लिए नीचे आए। सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार बीच पूजा अर्चना की। उसके बाद ब्रह्मलीन गुरु अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गौशाला में गए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें