Body of Youth Found in Drain Near Fatima Bypass Police Investigating Possible Accident नाले में शव मिला, मुंह से निकला था खून, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBody of Youth Found in Drain Near Fatima Bypass Police Investigating Possible Accident

नाले में शव मिला, मुंह से निकला था खून

Gorakhpur News - शाहपुर थाना क्षेत्र के फातिमा बाईपास फोरलेन के किनारे एक युवक का शव नाले में मिला। युवक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई। शव के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे पुलिस ने हादसे की आशंका जताई है। शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 10 Sep 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
नाले में शव मिला, मुंह से निकला था खून

पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के फातिमा बाईपास फोरलेन किनारे बुधवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिला। शव को देखकर डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ. शमीर ने पुलिस को सूचना दी। उसकी पहचान गुलरिहा थाना के सेमरा नंबर एक निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई। डॉ. शमीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकलवाया तो युवक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे पुलिस ने हादसे की आशंका जताई। युवक के शरीर पर हरा शर्ट और हरा लोवर था तथा उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। आशंका जताई गई कि शव एक दिन पूर्व नाले में गिरा होगा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।