राप्ती नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - ब्रह्मपुर/चौरीचौरा में झंगहा थानाक्षेत्र के बौठा गांव के पास राप्ती नदी में स्नान करते समय 28 वर्षीय नीरज कुमार डूब गए। उनके शव को बुधवार को एसडीआरएफ द्वारा बरामद किया गया। मंगलवार को पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

राप्ती नदी में डूबे युवक का शव बरामद

ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बौठा गांव के पास राप्ती नदी कोनी के पास मंगलवार को दोपहर बाद स्नान करते समय डूबे गगहा क्षेत्र के सोनाई बुजुर्ग निवासी नीरज कुमार (28) पुत्र राम शिरीष का शव बुधवार को नदी से बरामद हो गया। बरही चौकी इंचार्ज अवधेश पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया। एसडीआरएफ ने डूबे स्थल से 40 मीटर दूर सुबह दस बजे बरामद किया। मंगलवार को नीरज बौठा गांव के पास नदी में स्नान करने गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से प्रयास किया, लेकिन शव नहीं मिला था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।