ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदेवरिया में एसडीएम पर भड़के भाजपाई, ये थी वजह 

देवरिया में एसडीएम पर भड़के भाजपाई, ये थी वजह 

देवरिया के भटनी में आयोजित कंबल वितरण समारोह में भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थियों की सूची बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एसडीएम पर भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को कार्यक्रम से बाहर करने की मांग करते हुए...

देवरिया में एसडीएम पर भड़के भाजपाई, ये थी वजह 
हिन्दुस्तान टीम ,देवरियाFri, 18 Jan 2019 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया के भटनी में आयोजित कंबल वितरण समारोह में भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थियों की सूची बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एसडीएम पर भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को कार्यक्रम से बाहर करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद एडीएम वित्त व क्षेत्रीय विधायक काफी देर तक कार्यकर्ताओं की मान मनौव्वल करते रहे। 

सलेमपुर तहसील क्षेत्र के 1250 लाभार्थियों को शुक्रवार को कंबल वितरित किया जाना था। इसके लिए भटनी के रेलवे संस्थान में 11 बजे से कार्यक्रम होना था। इसी दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी, मंत्री दीन दयाल तिवारी, ब्रह्मानंद मिश्र, प्रतीक और अशोक गुप्त समेत करीब दर्जन भर कार्यकर्ता लाभार्थियों की सूची पर सवाल उठाते हुए एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 

इनका आरोप था कि कुछ बिचौलिओं के कहने पर सूची बनाई गई है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कमलेश शुक्ला और एडीएम वित्त सीताराम गुप्त ने उन्हे समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने एसडीएम शशिभूषण को कार्यक्रम से बाहर करने की मांग रखी। विरोध प्रदर्शन के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्रीय विधायक और एडीएम भाजपा कार्यकर्ताओं की मान मनौव्वल करने में जुटे थे। 

लेखपाल संघ ने भी दी बहिष्कार की चेतावनी 
एसडीएम को कार्यक्रम से हटाने की जानकारी मिलते ही लेखपाल संघ ने भी कंबल वितरण का बहिष्कार करने की चेतावनी दे दी। इसके बाद मामला और पेचिदा हो गया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि एसडीएम को यदि किसी कारण से कंबल वितरण कार्यक्रम से हटाया गया तो एक भी लेखपाल कंबल वितरण समारोह में शामिल नहीं होंगे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें