नौकाविहार पर भाजपा का स्वच्छता अभियान आज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी 17 जून को केन्द्रीय मन्त्री तोखन साहू के आगमन के साथ ही योग दिवस तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर महानगर अध्य

नौकाविहार पर भाजपा का स्वच्छता अभियान आज

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी 17 जून को केन्द्रीय मन्त्री तोखन साहू के आगमन के साथ ही योग दिवस तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी बैठक हुई। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष ने गुरुवार को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान के साथ अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपीं। बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को चिलुआताल व नौका विहार तारामंडल में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।उन्होंने

आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हो। बैठक संचालन उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने किया। तैयारी बैठक में महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, वीरेंद्र पांडेय, महानगर मंत्री मनोज अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, रितेश सिंह बब्बू, अष्टभुजा श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, मनोज निषाद, सिद्धांतों घोष, आनंद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।