ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को बनाया भाजपा का सदस्‍य

कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को बनाया भाजपा का सदस्‍य

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महानगर इकाई कार्यकर्ताओं ने डीएवी डिग्री कालेज पर कैंप लगाकर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। अभियान में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू...

कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को बनाया भाजपा का सदस्‍य
प्रमुख संवाददाता ,गोरखपुर Sat, 17 Aug 2019 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महानगर इकाई कार्यकर्ताओं ने डीएवी डिग्री कालेज पर कैंप लगाकर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। अभियान में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई की। 

उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर बिना किसी भेदभाव के काम करने वाली अकेली पार्टी भाजपा है। युवाओं को इससे बड़ी संख्या में जुड़ना चाहिए। युवा मोर्चा कार्यकर्ता संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत पिछले कई दिनों से शहर के महाविद्यालयों में कैंप लगा रहे हैं। 

इस मौके पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पवन यादव,  भाजपा महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रितेश सिंह बब्बू, हिमांशु श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, सिद्धार्थ चक्रवर्ती, उत्कर्ष सिंह, कृष्णा तिवारी, आनंद चौरसिया, मनोहर गुप्ता, सत्येंद्र जयसवाल, सत्यार्थ मिश्रा, शिवम राय, शुभम कश्यप, मृत्युंजय और नितेश कुमार मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें