ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरहरियाणा विस चुनाव में सांसद रविकिशन बने भाजपा स्टार प्रचारक

हरियाणा विस चुनाव में सांसद रविकिशन बने भाजपा स्टार प्रचारक

सदर सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रविकिशन हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। शुक्रवार को जारी हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम भी शामिल किया गया है। उनके...

हरियाणा विस चुनाव में सांसद रविकिशन बने भाजपा स्टार प्रचारक
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 05 Oct 2019 02:26 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रविकिशन हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। शुक्रवार को जारी हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम भी शामिल किया गया है। उनके अलावा पार्टी ने भोजपुरी गायक से राजनेता बने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, मथुरा से सांसद हेमामालिनी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद हंसराज हंस को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

इस सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम हैं। सांसद रविकिशन ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि जल्द ही हरियाणा में उनके दौरों और सभाओं का दौर शुरू होगा। उन्होंने दावा किया कि राज्यों के चुनाव में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और निर्णयों के चलते पूरे देश में माहौल अनुकूल है। जनता बेहद उत्साहित है। भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए इंतजार कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें