शिवकुंड निर्माण पर उठाए सवाल, जांच की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - बड़हलगंज में बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर के पीछे नवनिर्मित शिवकुंड के उद्घाटन के बाद भाजपा नेता प्रेम शंकर मिश्र ने नगर पंचायत प्रशासन पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने गंदे पानी को 'नरक कुंड' बताते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।

शिवकुंड निर्माण पर उठाए सवाल, जांच की मांग

बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर के पीछे नवनिर्मित शिवकुंड और विश्वनाथ उमर द्वार के उद्घाटन के बाद भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र ने प्रेसवार्ता के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शिवकुंड के समीप गड्ढे में जमा गंदे पानी को “नरक कुंड” बताते हुए निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा अपने पूर्वजों के नाम पर सभागार और मार्गों का नामकरण किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व टाउन एरिया चेयरमैन स्व. चंद्रदेव मिश्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके योगदान को नजरअंदाज करना अस्वीकार्य है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचीन पोखरी के केवल एक हिस्से का सौंदर्यीकरण किया गया है, जबकि शेष भाग उपेक्षित पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से पूरे पोखरे के समुचित विकास, शिवकुंड के पास जमा गंदे पानी को हटाने तथा निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि प्रेम शंकर मिश्र विधानसभा और विधान परिषद चुनाव भाजपा प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं और क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।