ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरभाजपा की बाइक रैली आज, देर रात तक चली तैयारी

भाजपा की बाइक रैली आज, देर रात तक चली तैयारी

भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली शनिवार को उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के साथ गोरखपुर मेंएमपी इंटर कालेज से निकलेगी। पूर्वाह्न 11 बजे पार्टी के प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर के प्रभारी पंकज सिंह...

भाजपा की बाइक रैली आज, देर रात तक चली तैयारी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 16 Nov 2018 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली शनिवार को उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के साथ गोरखपुर मेंएमपी इंटर कालेज से निकलेगी। पूर्वाह्न 11 बजे पार्टी के प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर के प्रभारी पंकज सिंह झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे।

शुक्रवार को देर रात रैली की तैयारियां जारी रहीं। भाजपा नेताओं ने रैली में गोरखपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से कम से कम दस हजार बाइकों और 15 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को दिन भर पार्षदों, मोचार्ें, प्रकोष्ठों और विभागों की अलग-अलग बैठकें हुईं। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में वे रैली में आएंगे।

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि है। हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के दिल के करीब है। इस वजह से उसका उत्साह दूना है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था के लिहाज से वरिष्ठ और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को स्थान-स्थान पर लगाया गया है। बाइक रैली पर रास्ते में जगह-जगह फूलों की बारिश की जाएगी। नागरिक, कार्यकर्ता और विभिन्न समितियों के सदस्य उनका स्वागत करेंगे।

शंख ध्वनि और वेद मंत्रों से होगी शुरुआत

उन्होंने बताया कि रैली की शुरुआत गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ गोरखनाथ मंदिर के वेद पाठी छात्रों द्वारा शंख ध्वनि और वेद मंत्रों से की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें