ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमहापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

स्वच्छता अभियान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौक-चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं का सफाई अभियान शुरू किया। दिन भर चलने वाले इस अभियान में अलग अलग स्थानों पर लगी...

महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
मुख्य संवाददाता,गोरखपुर Thu, 31 May 2018 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छता अभियान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौक-चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं का सफाई अभियान शुरू किया। दिन भर चलने वाले इस अभियान में अलग अलग स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी। 
उनवल हिन्दुस्तान संवाद के मुताबिक वार्ड संख्या 3 टेकवार चौराहे पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा का माल्यार्पण किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में खजनी विधायक शीतल पाण्डेय एवं नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन उमाशंकर निषाद ने बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान की चर्चा की। इस दौरान सभाषद संतोष राम त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, महेंद्र चौधरी, शिवकुमार साह, धर्म, रामचरन, संतोष जायसवाल समेत अन्य उपस्थित रहे। उधर भाजपा महानगर ने गुरुवार को 10.30 बजे पैडलेगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई कर महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अभियान की शुरूआत की। इसके अलावा सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मण्डल में चल रहे इस स्वच्छता अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें