ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोरखपुर: हुक्का बार में चल रही थी बर्थडे पार्टी, पुलिस ने रोका, छह नाबालिग पकड़े गए

गोरखपुर: हुक्का बार में चल रही थी बर्थडे पार्टी, पुलिस ने रोका, छह नाबालिग पकड़े गए

गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने सोमवार को संगम चौराहा स्थित हुक्‍का बार में छापा मारकर बर्थडे पार्टी मना रहे छह किशोर को पकड़ लिया। थाने लाने के बाद चेतावनी देकर सबको छोड़ा गया। हाईकोर्ट की रोक के बाद...

गोरखपुर: हुक्का बार में चल रही थी बर्थडे पार्टी, पुलिस ने रोका, छह नाबालिग पकड़े गए
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Mon, 12 Oct 2020 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने सोमवार को संगम चौराहा स्थित हुक्‍का बार में छापा मारकर बर्थडे पार्टी मना रहे छह किशोर को पकड़ लिया। थाने लाने के बाद चेतावनी देकर सबको छोड़ा गया। हाईकोर्ट की रोक के बाद भी कई हुक्‍का बार चोरी छिपे चल रहे हैं। 

संगम चौराहा पर रेस्‍टारेंट की आड़ में हुक्‍का बार चल रहा था। हाईकोर्ट के रोक लगाने पर संचालक ने बोर्ड हटा दिया लेकिन हुक्‍का बार पहले की तरह चल रहा था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि हुक्‍का बार में जन्‍मदिन की पार्टी चल रही है। शाहपुर थानेदार पहुंचे तो शटर आधा खुला हुआ था। 

अंदर बर्थडे पार्टी के बाद लड़के डीजे पर डांस कर रहे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। परिजनों के थाने पहुंचने पर सबको छोड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर सुधीर सिंह ने कहा कि हुक्का बार में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें