चिड़ियाघर के वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग का उठाया आनंद

Feb 02, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, हिटी। शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान परिसर स्थित वेटलैंड एरिया में

चिड़ियाघर के वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग का उठाया आनंद

गोरखपुर, हिटी। शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान परिसर स्थित वेटलैंड एरिया में विश्व आद्रभूमि दिवस 2026 पर सोमवार को बर्ड वॉचिंग का प्रकृति प्रेमियों ने आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में वन विभाग, चिड़ियाघर के अधिकारी, प्रकृति प्रेमी, बर्ड वॉचर्स, छात्र-छात्राएं एवं पर्यावरण कार्यकर्ता शामिल हुए। गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान एवं हेरिटेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार की सुबह प्रतिभागियों ने वेटलैंड क्षेत्र में पाए जाने वाले स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया। बर्ड वॉचिंग के दौरान पेंटेड स्टॉर्क, एशियन ओपन बिल, ग्रे हेरॉन, कॉमन कूट सहित कई जलपक्षियों को देखा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान दूरबीन की सहायता से पक्षियों की पहचान कराई गई। उनके व्यवहार और जीवन चक्र की जानकारी दी गई। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने आद्रभूमियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वेटलैंड जैव विविधता के संरक्षण, जल संचयन, भूजल स्तर बनाए रखने और जलवायु संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों की बढ़ती संख्या वेटलैंड की स्वस्थ स्थिति का संकेत है। डॉ साहिल महफूज ने छात्रों को पक्षियों की सूची तैयार करने एवं संरक्षण से जुड़े संदेश लिखने के लिए प्रेरित किया। प्राणि उद्यान के रेंजर गौरव वर्मा और रेंजर श्याम विहारी ने बताया कि चिड़ियाघर का वेटलैंड क्षेत्र शहरी क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास है, जहां वर्ष भर विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखे जा सकते हैं। कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी नमामी गंगे आशीष जायसवाल, हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष चौब, आशीष कुमार, भारतीय वन्यजीव संस्थान जलज केंद्र के दीपक साहनी और रीतेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आद्रभूमियों के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।