ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर ठोकर मार बाइक लेकर फरार हो गए कार सवार मनबढ़

ठोकर मार बाइक लेकर फरार हो गए कार सवार मनबढ़

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के खजुरी चौराहे पर कार में ठोकर लगने के बाद मनबढ़ों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस...


ठोकर मार बाइक लेकर फरार हो गए कार सवार मनबढ़
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 30 Jul 2018 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के खजुरी चौराहे पर कार में ठोकर लगने के बाद मनबढ़ों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

खजनी क्षेत्र के नटनी गांव निवासी राममिलन का बेटा दुर्गेश शटरिंग का काम करता है। वह रविवार की रात कुआं गांव से शटरिंग का काम कर बाइक से लौट रहा था। वह साथ में काम करने वाले एक साथी राहुल को छोड़ने उनके गांव छपिया चला गया। वहां से आते समय रात करीब 10 बजे वह अभी खजुरी चौराहा पर पहुंचा था कि कार से बाइक में ठोकर लग गई।

कार में सवार मनबढ़ नीचे उतर कर उसकी पिटाई कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख दो लोग बाइक लेकर फरार हो गए। अन्य साथी कार में सवार होकर निकल गए। जाते समय वह गाली देते हुए सुबह थाने से बाइक लेने की बात कह फरार हो गए। दुर्गेश ने 100 नंबर पर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर उसने चार पहिया वाहन उन्हें दिया। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। पीड़ित सुबह थाने पहुंच कर बाइक लूटने की तहरीर पुलिस को दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें