ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरधान की कटाई से लौट रहीं महिलाएं बाइक की ठोकर से घायल 

धान की कटाई से लौट रहीं महिलाएं बाइक की ठोकर से घायल 

कुशीनगर में खड्डा-पडरौना मार्ग पर स्थित मठिया मोड़ के समीप शनिवार की शाम धान की कटिया कर घर लौट रही महिलाओं को बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक व एक किशोरी समेत तीन महिलाएं...

धान की कटाई से लौट रहीं महिलाएं बाइक की ठोकर से घायल 
हिन्दुस्तान टीम, कुशीनगरSat, 20 Oct 2018 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर में खड्डा-पडरौना मार्ग पर स्थित मठिया मोड़ के समीप शनिवार की शाम धान की कटिया कर घर लौट रही महिलाओं को बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक व एक किशोरी समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं। इस घटना के बाद उधर से गुजर एसडीएम व पुलिस र्किमयों ने लोगों के सहयोग से सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्राली पर लदवा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया, जहां दो घायलों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी रामनारायन की पत्नी साधना देवी गांव की पूजा व मैना देवी के साथ शनिवार को गांव से सटे खेत में धान काटने गयी थी। धान की कटाई कर शाम को पैदल वापस घर जा रहीं थी। इस दौरान ग्राम लखुई निवासी राजू अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से नेबुआ की तरफ से खड्डा की ओर जा रहा था। मठिया मोड़ के समीप बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते चालक अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क के किनारे चल रही साधना, पूजा व मैना को ठोकर मारते हुए सड़क के किनारे पलट गयी।

इस हादसे में चालक राजू सहित महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयीं। इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। उधर से गुजर रहे एसडीएम अरविंद कुमार व एसओ अनुज कुमार ने सड़क के किनारे तड़प रहे सभी घायलों को लोगों के सहयोग से सीएचसी तुर्कहा भिजवाया। जहां साधना व चालक राजू की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें