गोरखपुर में पिता ने दो मासूमों को जहर दिया, मेडिकल कॉलेज में मौत

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र के बरवार गांव में एक पिता ने अपने दो बच्चों की जहर देकर जान ले ली, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोनों क

गोरखपुर में पिता ने दो मासूमों को जहर दिया, मेडिकल कॉलेज में मौत

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र के बरवार गांव में एक पिता ने अपने दो बच्चों की जहर देकर जान ले ली, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान परी (8 वर्ष) और अक्षत (साढ़े चार वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे सत्यम के पुत्र-पुत्री हैं। परिजनों ने बच्चों के पिता सत्यम पर ही जहर देने का आरोप लगाया है। बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दोनों की शुक्रवार को मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिवार के लोगों से तहरीर मांगी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।