Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBeyond Basics 3 0 Annual Science Exhibition Showcases Innovation and Technology in Gorakhpur
इसरो के वैज्ञानिक ने चंद्रयान-3 मिशन की रोचक जानकारियां दीं

इसरो के वैज्ञानिक ने चंद्रयान-3 मिशन की रोचक जानकारियां दीं

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर में द पिलर्स सिक्टौर परिसर में बियोंड बेसिक्स 3.0 वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह थे। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। रडार आर्टिलरी विज़न को पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड मिला, जबकि हाइड्रोइलेक्ट्रिक मॉडल को बेस्ट जूरी अवॉर्ड प्रदान किया गया।

Mon, 17 Nov 2025 02:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। द पिलर्स सिक्टौर परिसर में रविवार को बियोंड बेसिक्स 3.0 वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं चंद्रयान-3 के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह थे, जबकि जज के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक विभाग के प्रो दिनेश मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों के वैज्ञानिक उत्साह की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने दर्जनों मॉडलों के माध्यम से अपनी तकनीकी और रचनात्मक क्षमता दिखाई। इस दौरान रडार आर्टिलरी विज़न को पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड मिला, जबकि हाइड्रोइलेक्ट्रिक मॉडल को बेस्ट जूरी अवॉर्ड विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर ईशान राणा ने प्रदान किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की रोचक जानकारियां देते हुए उसकी लैंडिंग का वीडियो दिखाया। उन्होंने पेलोड, रॉकेट लॉन्चिंग तकनीक और री-यूज़ेबिलिटी पर सरल भाषा में विस्तृत जानकारी साझा की। कक्षा एक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल देख वे बेहद प्रभावित हुए और ग्रुप कप्तान सुधांशु शुक्ला के माध्यम से दो प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देने की घोषणा की। विद्यालय के प्रबंधक आरपी शाही, मेंटर डॉ. कीर्ति शाही, उप प्रबंधक ईशान राणा, महिमा करोल और उप प्रधानाचार्य मौ भट्टाचार्य जांगिड़ ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की।