ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबस्ती-अयोध्या वाया हर्रैया बिछेगी रेल लाइन, सर्वे को मंजूरी

बस्ती-अयोध्या वाया हर्रैया बिछेगी रेल लाइन, सर्वे को मंजूरी

बस्ती से अयोध्या वाया हर्रैया रेल लाइन का सर्वे जल्द शुरू होगा। रेल मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के सहयोग से इस योजना को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या-कोलकाता...

बस्ती-अयोध्या वाया हर्रैया बिछेगी रेल लाइन, सर्वे को मंजूरी
निज संवाददाता, बस्तीSun, 30 Jul 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती से अयोध्या वाया हर्रैया रेल लाइन का सर्वे जल्द शुरू होगा। रेल मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के सहयोग से इस योजना को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या-कोलकाता के बीच घोषित जलमार्ग के तहत बस्ती में एक टर्मिनल बढ़ेगा। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
सांसद ने बताया कि रेल लाइन से जहां कप्तानगंज, महाराजगंज व छावनी सहित अन्य कस्बे जुड़ेंगे वही मखौड़ा, शृंगीनारी व शहीद स्थल छावनी का महत्व आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर बढ़ जाएगा। रेल मंत्रालय ने फिलहाल सर्वे की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि केन्द्र ने देश में जिन 111 नदियों को जलमार्ग घोषित किया है, उसमें अयोध्या से कोलकाता तक जल मार्ग विकसित किया जाना है। इसी क्रम में बस्ती में जल मार्ग का एक टर्मिनल बनेगा। इसके लिए भी परिवहन मंत्रालय सर्वे का आदेश दे चुका है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें