कुक्कुट पालन का महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
Gorakhpur News - जैतपुर के खानिमपुर में मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री फॉर्म योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य गरीब परिवारों को प्रोटीन उपलब्ध कराना और आय का स्रोत बढ़ाना है। प्रत्येक लाभार्थी को 50 चूजे, दाना और 450 रुपये दिए जाते हैं।

जैतपुर, हिदुस्तान संवाद। पिपरौली ब्लॉक की ग्राम समूह इकाई खानिमपुर में पशुपालन विभाग द्वारा मंगलवार को बैकयार्ड पोल्ट्री फॉर्म योजना अंतर्गत कुक्कुट पालन का एक दिवसीय प्रशिक्षण अनुसूचित जाति की महिलाओं दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ बी के सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य गरीब परिवारों को भरपूर मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध करवाना है। साथ ही प्रशिक्षण लेने के बाद लोगों द्वारा अपने आय का स्रोत भी बढ़ाया जा सकता है। आगे बताया कि इस योजना में प्रशिक्षण लेने वाले प्रत्येक लाभार्थी को पचास चूजे, दाना और साढ़े चार सौ पचास रुपये दिए जाते हैं। इसमें कुल बीस अनुसूचित जाति की महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ राधेश्याम विश्वकर्मा, विवेक त्रिपाठी, मनोज कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


