एम्स में हेड इंजरी जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम शनिवार को

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर के एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग द्वारा 2 मई को हेड इंजरी अवेयरनेस डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विशेषज्ञ हेड इंजरी की रोकथाम और पहचान पर जानकारी साझा करेंगे। सांसद रवि किशन शुक्ला मुख्य अतिथि होंगे और डॉ. विभा दत्ता कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक होंगी।

एम्स में हेड इंजरी जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम शनिवार को

गोरखपुर। एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग की ओर से दो मई को हेड इंजरी अवेयरनेस डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हेड इंजरी के प्रति जागरूकता एवं उसकी रोकथाम विषय पर विशेषज्ञ अहम जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रवि किशन शुक्ला उपस्थित रहेंगे। संस्थान की निदेशक डॉ. विभा दत्ता कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक होंगी। कार्यक्रम में न्यूरोसर्जरी एवं क्रिटिकल केयर के संकाय सदस्य तथा नर्सिंग अधिकारी हेड इंजरी की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, आपातकालीन प्रबंधन तथा गोल्डन हावर के महत्व पर व्याख्यान देंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।