अभियान के तहत दी गई सफाई की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में एम्स के स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आरएचटीसी शिवपुर और राजकीय विद्यालय शिवपुर में जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छ आदतों के विषय में जानकारी दी गई। संकाय सदस्यों और नर्सिंग स्टाफ ने हाथ धोने की विधि और संक्रमण से बचाव के बारे में बताया।

अभियान के तहत दी गई सफाई की जानकारी

गोरखपुर। एम्स में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आरएचटीसी शिवपुर एवं राजकीय विद्यालय शिवपुर में जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के मार्गदर्शन में संकाय सदस्यों एवं नर्सिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे के उचित निस्तारण तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संकाय सदस्यों एवं नर्सिंग स्टाफ ने हाथ धोने की सही विधि, संक्रमण से बचाव तथा स्वच्छ परिवेश के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव के विषय में विस्तार से बताया।

साथ ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने एवं स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।