नेतवर मार्ग पर पलटा ऑटो, चार घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - कैम्पियरगंज के नेतवर बाजार मार्ग पर रविवार सुबह एक ऑटो पलट गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। हादसे का कारण चालक का नियंत्रण खोना बताया गया है।

कैम्पियरगंज/महावनखोर, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के नेतवर बाजार मार्ग पर रविवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर निवासी कौशल्या, गणेश, चमन लाल और श्रीचंद ऑटो से फरेन्दा जा रहे थे। घुमनिया चौराहे के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी का इलाज चल रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


