Gorakhpur News: युवक का सिर फोड़ा, बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीटा

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: सहजनवा के वार्ड नंबर 10 निवासी दीपक अग्रहरी पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दीपक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि बिना वजह मनबढ़ों ने उन पर हमला किया। उनकी मां, भाई और बहन को भी घायल किया गया।

Gorakhpur News: युवक का सिर फोड़ा, बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीटा

Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 लुचुई निवासी दीपक अग्रहरि पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया है कि बिना किसी वजह के मनबढ़ों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर प्रहार किया। हमले में सिर में गंभीर चोट आई है। बचाव करने पहुंचे उनकी मां, भाई और बहन को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: युवक का सिर फोड़ा, बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीटा