ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरअटल जी के नाम पर करा रहे थे कोल्हुई बाजार बंद, व्यापारियों ने लगाया जाम

अटल जी के नाम पर करा रहे थे कोल्हुई बाजार बंद, व्यापारियों ने लगाया जाम

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर रविवार को कोल्हुई बाजार में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसके बाद कस्बा निवासी देवानन्द अपने साथियों के साथ बाजार बंद कराने लगा। कुछ दुकानदारों ने जब इसका...

अटल जी के नाम पर करा रहे थे कोल्हुई बाजार बंद, व्यापारियों ने लगाया जाम
हिन्दुस्तान टीम ,महराजगंजSun, 19 Aug 2018 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर रविवार को कोल्हुई बाजार में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसके बाद कस्बा निवासी देवानन्द अपने साथियों के साथ बाजार बंद कराने लगा। कुछ दुकानदारों ने जब इसका विरोध किया तो देवानन्द सहित उसके साथी उपद्रव करने लगे। सिंह मेडिकल स्टोर पर पहुंच उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। 


उत्पात देख बाजार के अन्य व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने कोल्हुई पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस असहाय सी बनकर मूकदर्शक बनी रही। हार मान कर व्यापारियों ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय मार्ग को जाम कर दिया। कोल्हुई व्यापारमंडल के अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल, उपेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, कृष्णशंकर उपाध्याय, ईश्वर गुप्ता, सोनू, प्रमोद जायसवाल, राममिलन समेत सैकड़ों व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पूरे घटनाक्रम के मूकदर्शक बने कोल्हुई एसओ के साथ ही देवानन्द व उसके साथियों पर कर्रवाई की मांग को लेकर धरना भी शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंची सीओ फरेंदा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।  
  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें