ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर82 दिन बाद मिले सबसे कम आठ मरीज, एक की मौत

82 दिन बाद मिले सबसे कम आठ मरीज, एक की मौत

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता कोरोना के कदम लगभग थम गए हैं। संक्रमितों की संख्या...

82 दिन बाद मिले सबसे कम आठ मरीज, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 14 Jun 2021 04:12 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

कोरोना के कदम लगभग थम गए हैं। संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। स्वस्थ होने वालों की तादात तेजी से बढ़ रही है। करीब तीन महीने बबाद संक्रमण ईकाई के अंक तक पहुंचा है।

रविवार को 82 दिन बाद सबसे कम आठ संक्रमित मिले। इस दौरान 64 लोग स्वस्थ हुए। इसके पहले 22 मार्च को छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। बीआरडी मेडिकल कालेज में एक मरीज की मौत हो गई। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59168 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 57973 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 823 लोगों की मौत हो चुकी है। 372 सक्रिय मरीज हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज में एक 72 वर्षीय महिला भर्ती थीं। रविवार को उनकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें