ठेला पलटने व तोड़फोड़ के आरोप में चार पर केस दर्ज
Gorakhpur News - चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार निवासी राजू मोदनवाल ने चार लोगों के खिलाफ ठेला दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला एक महीने पहले हुए विवाद से शुरू हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के मुंडेरा बाजार निवासी राजू मोदनवाल ने ठेला दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार एक माह पूर्व आशीष वर्मा से विवाद हुआ था, जिसका मुकदमा दोनों पक्षों की ओर से थाने में दर्ज हुआ था। आरोप है कि इसके बाद भी आशीष वर्मा के साथी धीरज यादव और लड्डू ने धमकी दी। छह फरवरी को सीएचसी स्थित ठेला दुकान को पलटकर तोड़फोड़ की गई और गल्ले को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने आशीष वर्मा, धीरज यादव, लड्डू और अमित जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



